फलता सीट पर री-पोलिंग से पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान की बड़ी जीत? कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Jahangir Khan News: पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि 25 मई तक जहांगीर खान की गिरफ्तारी नहीं होगी, हालांकि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा. जानिए हाईकोर्ट में क्या हुई सुनवाई, क्यों पहुंचा मामला कोर्ट तक और चुनाव आयोग ने क्या तैयारियां की हैं.

ADVERTISEMENT

Jahangir Khan News
Jahangir Khan News
google news

Falta Seat Repolling: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीट फलता एक बार फिर चर्चाओं में है. 21 मई को फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग होनी है, लेकिन इससे लगभग 72 घंटे पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और गुहार लगाई. इस मामले में अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि, जहांगीर खान को 25 मई तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, हालांकि उन्हें जांच में सहयोग करना होगा. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.