फलता सीट पर झुक गया पुष्पा! TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के चुनाव नहीं लड़ने के बाद क्या जीत गई BJP? जानिए पूरी कहानी

Falta Re-polling: फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़कर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है. 21 मई को होने वाली री-पोलिंग से पहले उनके इस फैसले ने बीजेपी की राह आसान कर दी है. जानिए आखिर क्यों पीछे हटे जहांगीर खान और क्या अब बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है.

ADVERTISEMENT

Falta Assembly Seat Update
Falta Assembly Seat Update
google news

Falta Election Update: पश्चिम बंगाल की सियासत में जब से बीजेपी का कब्जा हुआ है तब से ही परिवर्तन दिखाई दे रहा है और अब इसका असर सियासत में भी दिखने लगा है. 29 अप्रैल को हुए चुनाव में गड़बड़ी के बाद आयोग ने फलता सीट पर हुए मतदान को रद्द कर दिया था और 21 मई को यहां री-पोलिंग होनी थी. लेकिन चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ देर पहले ही TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ने का फैसला लिया. उन्होंने ऐलान किया कि अब वे इस चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे.