वायुसेना अफसर से राजनीति तक का सफर... कौन है सुवेंदु अधिकारी का PA चंद्रनाथ रथ, जिनके बिना बंगाल में पत्ता भी नहीं हिलाती थी BJP
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद निजी सहायक और पूर्व वायुसेना अधिकारी चंद्रनाथ रथ की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में जिस वक्त बीजेपी अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही थी, उसी दौरान एक ऐसी वारदात हुई है जिसने पार्टी को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार यानी 6 मई की देर शाम मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती है. एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग हुई और निशाने पर थे सुवंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ, ये वहीं शख्स हैं जिन्हें बंगाल की राजनीति का 'साइलेंट प्लेयर' कहा जाता था.