अगर वह 'सिंघम' है, तो मैं 'पुष्पा' हूं- UP कैडर के IPS अधिकारी के घर आकर धमकी देने पर बोले TMC नेता जहांगीर खान

बंगाल चुनाव में 'सिंघम' बनाम 'पुष्पा'! IPS अजय पाल शर्मा की चेतावनी पर फलता से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान का पलटवार. जहांगीर ने कहा- "वे सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं, बंगाल में किसी की धमकी नहीं चलेगी." जानें इस विवाद की पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जहांगीर खान ने IPS अजय पाल सिंह के बयान पर दिया रिएक्शन.
google news

पश्चिम बंगाल चुनाव में इस समय प्रत्याशियों से भी ज्यादा चर्चा सीएम योगी आदित्यनाथ के चहेते और यूपी कैडर के IPS अफसर अजय पाल शर्मा की है. अजय पाल शर्मा ने दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा इलाके में TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के घर जाकर धमकी दी थी. इस वीडियो के वायरल होने के बाद जहांगीर खान का रिएक्शन भी आ गया है. TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने कहा कि ये बंगाल है. यदि वे सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं.