बंगाल चुनाव में UP के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' IPS की एंट्री, कौन हैं अजय पाल सिंह जिनकी तैनाती पर अखिलेश ने उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव में यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती ने राजनीतिक गलियारों में भारी खलबली मचा दी है. अभिषेक बनर्जी के गढ़ में उनकी सक्रियता और अखिलेश यादव द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों ने इस मामले को चुनाव का सबसे चर्चित मुद्दा बना दिया है.
ADVERTISEMENT

IPS अजय पाल शर्मा
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में इस बार एक ऐसे चेहरे की चर्चा है जो खुद तो चुनाव मैदान में नहीं उतरा है, लेकिन उसके नाम से ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. उत्तर प्रदेश कैडर के साल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से मशहूर अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने बंगाल में पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है. उनकी तैनाती दक्षिण 24 परगना जिले में हुई है जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का अभेद्य किला माना जाता है.