Kerala Election 2026 Exit Poll: केरल से कांग्रेस के लिए गुड न्यूज... Chanakya Strategies एग्जिट पोल के अनुसार UDF को मिल सकती हैं इतनी सीटें

Kerala Exit Poll: केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है. Chanakya Strategies के आंकड़ों में UDF को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि LDF पिछड़ता नजर आ रहा है. अब सभी की निगाहें 4 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद असली तस्वीर साफ होगी.

ADVERTISEMENT

Kerala Chanakya Strategies Exit Poll
Kerala Chanakya Strategies Exit Poll
google news

Kerala Chanakya Strategies Exit Poll: पश्‍चिम बंगाल में दूसरे फेज के विधानसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही अब देश में हुए 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव संपन्न हो चुका है. अब सबकी नजरें 4 मई पर टिकीं हैं. वहीं इस बीच अब एक एक इन सभी जगहों के एग्जिट पोल सामने आए हैं. इसी क्रम में अब केरल के लिए चाणक्य स्ट्रेटजीज (Chanakya Strategies) का एग्जिट पोल सामने आया है. यहां चर्चा जोरों पर है कि क्या सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) तीसरी बार सत्ता बरकरार रखकर इतिहास रचेगा या कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) जोरदार वापसी करेगा. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं और यूडीएफ सत्ता के करीब नजर आ रहा है. चलिए जानते हैं कि केरल के इस चुनावी रण में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि, असली नतीजे 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही साफ होंगे.