Kerala Election Exit Poll 2026: केरल में बदलाव की बयार के बीच पसंदीदा CM फेस कौन? Poll Mantra के एग्जिट पोल में दिग्गजों में क्लोज फाइट
Poll Mantra Exit Poll: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है. पोल मंत्रा के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है, जबकि पिनाराई विजयन की LDF पिछड़ती नजर आ रही है. वहीं पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरे की रेस में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन और मौजूदा सीएम पिनाराई विजयन के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है.
ADVERTISEMENT

Kerala Election Exit Poll 2026
केरल में चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल में इस बार बदलाव की बयार बहती दिखाई दे रही है. इसी बीच पोल मंत्रा का एग्जिट पोल भी सामने आया है जिसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF के पास ही राज्य की सत्ता की चाबी जाती हुई दिखाई दे रही है. पोल मंत्रा के एग्जिट पोल में UDF को 88 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि CPM के नेतृत्व वाली LDF को महज 42-26 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है. NDA की बात करें तो उन्हें 0-2 सीटें और अन्य के खाते में 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है. ध्यान देने वाली बात है कि केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें है और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों की जरूरत है.