केरल में कल UDF सरकार का शपथ ग्रहण… मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन समेत 21 विधायक बनेंगे मंत्री, देखें पूरी लिस्ट
Kerala Cabinet Ministers List: केरल की राजनीति में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा. यहां करीब 60 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरा UDF मंत्रिमंडल एकसाथ शपथ लेने जा रहा है. इस दौरान वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और 20 विधायक मंत्री पद की. इसके लिए तिरुवनंतपुरम में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
ADVERTISEMENT

केरल में सोमवार को होगा UDF सरकार का शपथ ग्रहण
VD Satheesan CM Oath Ceremony: केरल में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है. राज्य में सोमवार सुबह 10 बजे नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान UDF नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद जबकि 20 अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. खास बात यह है कि करीब 60 साल बाद केरल की राजनीति में ऐसा मौका आया है, जब पूरा UDF मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेने जा रहा है.