Kerala Exit Poll 2026: LDF या UDF...केरल का किंग कौन? पोल मंत्रा के एग्जिट पोल ने बढ़ाई इस पार्टी की धड़कनें
Poll Mantra Kerala Exit Poll 2026: केरल 2026 एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं. कांग्रेस नीत UDF को 88-92 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है, जबकि सत्ताधारी LDF 42-46 सीटों पर सिमट सकती है.
ADVERTISEMENT

Kerala Exit Poll 2026
Kerala Exit Poll 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सामने आए तमाम एग्जिट पोल में सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. वहीं, पोल मंत्रा के एग्जिट पोल रिपोर्ट में भी कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ (UDF) राज्य में मजबूत बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि वाम मोर्चा (LDF) पिछड़ता नजर आ रहा है. बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) इस बार भी सीमित दायरे में ही सिमटा रह सकता है.