केरल चुनाव में तेजस्वी यादव के उम्मीदवार ने कर दिया बड़ा खेला, कुथुपरम्बा सीट पर RJD प्रत्याशी पीके प्रवीन 9258 वोटों से आगे होकर आए चर्चा में
Kuthuparamba Assembly Election 2026 Live Results : आरजेडी उम्मीदवार पीके प्रवीन की बड़ी बढ़त ने इस सीट को चर्चा में ला दिया. वजह है बिहार के बाहर केरल विधानसभा चुनाव में एक मात्र सीट जहां RJD के उम्मीदवार पीके प्रवीन मैदान में हैं और बढ़त बनाए हुए हैं.
ADVERTISEMENT

केरल में RJD का बजा डंका.
kerala election result 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज 4 मई को पूरे राज्य में जारी है. इस बीच कन्नूर जिले की हाई-प्रोफाइल सीट 'कुथुपरम्बा' से बेहद चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं. केरल विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एकमात्र उम्मीदवार पीके प्रवीन इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जिसने राज्य की परंपरागत राजनीतिक पार्टियों के खेमों में हलचल मचा दी है. दोपहर 1 बजे तक की काउंटिंग में पीके प्रवीन 9000 के बड़े अंतर से आगे चल रहे है जिससे इस सीट की चर्चा तेज हो गई है.