सफेद सूती साड़ी और हवाई चप्पल में BJP के लिए इतनी घातक क्यों बन गई ममता बनर्जी

एक गरीब परिवार से निकलकर ममता ने बंगाल से 34 साल का वामपंथी शासन उखाड़ फेंका और अब भाजपा के खिलाफ विपक्ष का सबसे प्रमुख चेहरा बनी हुई हैं.

ADVERTISEMENT

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
google news

भारतीय राजनीति में ममता बनर्जी एक ऐसा नाम हैं जिन्हें समझने के लिए उनके कड़े संघर्ष को समझना जरूरी है. सादगी को अपना हथियार बनाने वाली ममता आज विपक्ष का सबसे घातक चेहरा मानी जाती हैं. नीले बॉर्डर वाली सफेद सूती साड़ी और हवाई चप्पल, यही उनकी पहचान है और यही उनकी 'पॉलिटिकल यूनिफॉर्म' भी. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत से रोकने में उनकी अहम भूमिका रही और अब उनकी नजरें भविष्य की बड़ी राजनीतिक बिसात पर हैं.