थलापति विजय को मिला DMK का 'मौन' समर्थन, तमिलनाडु में सियासी घमासान के बीच स्टालिन का बड़ा बयान

तमिलनाडु में थलापति विजय की TVK सरकार को एमके स्टालिन सपोर्ट? डीएमके-एआईएडीएमके गठबंधन की अफवाहों पर लगा विराम. जानें बहुमत का पूरा समीकरण और स्टालिन का बड़ा बयान.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अब स्टालिन की तरफ से भी विजय को मिला ग्रीन सिग्नल?
Google CTA

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति को एक ऐसे मोड़ पर खड़ा कर दिया है, जहां हर कदम फूंक-फूंकर रखा जा रहा है. किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण सरकार बनाने की रस्साकशी जारी है. इस बीच, सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन ने विजय की सरकार बनने की कवायद को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक बयान दिया है.