Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी में फिर NDA की वापसी या कांग्रेस करेगी कमाल?... Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सबको चौंकाया
Puducherry Election Exit Poll 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चाणक्य स्ट्रैटेजीज का एग्जिट पोल जारी हो गया है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक NDA को 17 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है. हालांकि, चुनाव का फाइनल रिजल्ट 4 मई को जारी किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Puducherry Chanakya Strategies Exit Poll
Puducherry Chanakya Strategies Exit Poll: पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को सभी 30 सीटों पर मतदान हो चुका है.यहां इस चुनाव में एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाले NDA (AINRC और भाजपा) और कांग्रेस-DMK गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. अब वोटिंग खत्म होने के बाद से सबकी नजर इस बात पर है कि क्या पुडुचेरी में NDA अपनी सत्ता बचा पाएगा या विपक्ष बाजी मार लेगा. इसी बीच अब का चाणक्य स्ट्रेटजीज (Chanakya Strategies) का एग्जिट पोल सामने आया है. इस एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, पुडुचेरी में एक बार फिर NDA गठबंधन की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं कि एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि, असली नतीजे 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही साफ होंगे.