राहुल गांधी की कोलकाता रैली को क्यों नहीं मिली अनुमति? कांग्रेस ने ममता सरकार पर किया हमला तो TMC ने दी ये सफाई
Rahul Gandhi rally Kolkata: राहुल गांधी की कोलकाता रैली को अनुमति न मिलने पर सियासी विवाद तेज. कांग्रेस ने ममता बनर्जी सरकार पर साजिश का आरोप लगाया, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इसे चुनावी नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया का मामला बता. जानिए पूरा मामला और अब आगे क्या-कुछ हो सकता है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी को कोलकाता में रैली की नहीं मिली अनुमति
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले सियासी पारा गरमा गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोलकाता और सेरामपुर में होने वाली चुनावी रैलियों को प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है. 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाले दिन ही राहुल गांधी को यहां हुंकार भरनी थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम खटाई में पड़ता नजर आ रहा है.