'SIR से BJP का दांव उल्टा पड़ेगा...', ममता की फायर ब्रांड नेता सयानी घोष का बड़ा दावा, बताया पूरा समीकरण
Sayoni Ghosh SIR Controversy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच टीएमसी नेता सयानी घोष ने SIR और वोट डिलीशन के मुद्दे पर बीजेपी व चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है. सयानी ने दावा किया कि मतुआ, गोरखा, आदिवासी और हिंदू वोटरों के वोट हटाने की रणनीति बीजेपी पर ही भारी पड़ेगी. जानिए बंगाल चुनाव को लेकर सयानी घोष का पूरा राजनीतिक समीकरण.
ADVERTISEMENT

सयानी घोष ने बंगाल चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच टीएमसी (TMC) नेता सयानी घोष ने वोट डिलीशन (SIR) के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. सयानी ने दावा किया कि एसआईआर के जरिए वोटों को हटाने की जो रणनीति बीजेपी ने अपनाई है, वह उनके खिलाफ जाएगी. उन्होंने ममता बनर्जी की जीत को लेकर अटूट विश्वास जताया और कहा कि बंगाल के लोग 'प्रत्यावर्तन' यानी ममता की वापसी के लिए तैयार हैं.
