Shesh Bharat: अन्ना की मेहनत की मलाई खा रहे थलापति विजय, क्यों ऐसी चर्चा गरमाई?
कुप्पुस्वामी अन्नामलाई कर्नाटक कैडर का वो आईपीएस अधिकारी जिसने आईपीएस छोड़कर राजनीति चुनी, जिसने चप्पे-चप्पे तक पैदल पहुंचकर बीजेपी के पक्ष में और डीएमके के खिलाफ माहौल बनाया.
ADVERTISEMENT

अन्नामलाई
कहते हैं कि रणभूमि तैयार कोई और करता है और फतेह कोई और हासिल करता है. तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत के बाद यही कहा जा रहा है. सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं, सीएम बनने जा रहे हैं. विजय की जीत को तमिलनाडु की राजनीति का नया सूरज कहा जा रहा है. चारों तरफ शोर विजय के करिश्मे का, चारों ओर चर्चा विजय की लेकिन इसी सब में एक चर्चा हो रही है बीजेपी के धाकड़ नेता के अन्नामलाई की. चुनाव में तो अन्नामलाई कहीं थे नहीं. चुनाव तक नहीं लड़े लेकिन विजय की जीत का क्रेडिट अन्नामलाई को दिया जा रहा है.