Shesh Bharat: पोस्टर से लेकर बूथ तक... कैसे VMI फैन क्लब बना विजय की राजनीति में बड़ा फैक्टर?
Thalapathy Vijay politics: तमिलनाडु की राजनीति में थलापति विजय के फैन क्लब विजय मक्कल इयक्कम (VMI) ने कैसे पोस्टर से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक चुनावी खेल बदल दिया? जानिए कैसे VMI बना तमिलगा वेट्टी कझगम (TVK) की ताकत, और क्या यह मॉडल DMK-AIADMK की राजनीति में सेंध लगा पाएगा.
ADVERTISEMENT

Thalapathy Vijay politics
तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल की सुबह किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के क्लाइमेक्स जैसी रही. दशकों से 'द्रविड़ किलों' की रखवाली करने वाली DMK और AIADMK की दीवारों में इस बार एक नई दरार दिखाई दी. दीवार पर एक चेहरा चिपका विजय चंद्रशेखर जोसेफ जिसे थलापति पुकारा जाता है. पहली बार विजय की फोटो और नाम ईवीएम पर दिखाई दिए. पहली बार चुनाव में दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे विजय वोट देने आए तो वायरल हुए. दूसरी तस्वीर वायरल हुई एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की जो वोट देने आईं तो विजय के फैंस को हिम्मत बंधी.