ममता बनर्जी को उन्हीं के गढ़ में धूल चटाने वाले कौन हैं शुभेंदु अधिकारी? जानें 'दादा' का एजुकेशन प्रोफाइल

बंगाल चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर किया है. मेदिनीपुर के रहने वाले शुभेंदु ने रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी से एमए किया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

suvendu adhikari
suvendu adhikari
google news

पश्चिम बंगाल की सियासत में 4 मई की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है. 'मेदिनीपुर के लाडले' कहे जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने वह कर दिखाया, जिसे अब तक नामुमकिन माना जा रहा था. शुभेंदु ने न केवल अपनी सियासी जमीन बचाई बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके सबसे मजबूत किले 'भवानीपुर' में करारी शिकस्त देकर पूरे देश को हैरत में डाल दिया. इस जीत के साथ ही अब राजनीतिक गलियारों में एक ही सवाल गूंज रहा है क्या शुभेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे?