Tamil Naidu Exit Poll: तमिलनाडु में विजय थलापति की पार्टी TVK का कितना असर ?... जानें Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में कितनी मिल रही सीटें
Tamil Naidu Exit Poll: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है. चाणक्य स्ट्रेटजीज के आंकड़ों में DMK गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि AIADMK और अन्य दल पीछे नजर आ रहे हैं. अब सबकी नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब असली नतीजे सामने आएंगे.
ADVERTISEMENT

Tamil Naidu Chanakya Strategies Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब देशभर की नजरें 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए चुनावों के नतीजों पर टिकी हैं. इसी बीच इन सभी जगहों के एग्जिट पोल भी सामने आने लगे हैं. बात करें तमिलनाडु की तो यहां वोटिंग के बाद से यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK गठबंधन अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगा या विपक्षी दल बाजी पलट देंगे. तमिलनाडु में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प है, क्योंकि मैदान में DMK समर्थित सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA), एआईएDMK के नेतृत्व वाला गठबंधन और अभिनेता विजय थलापति की नई पार्टी टीवीके (TVK) समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं. इसी बीच चाणक्य स्ट्रेटजीज (Chanakya Strategies) का एग्जिट पोल सामने आया है. इसके आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु में एक बार फिर DMK गठबंधन सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) की सरकार बनने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, तमिलनाडु की सत्ता का अंतिम फैसला 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही होगा.