DMK vs TVK vs AIADMK: क्या तमिलनाडु में खत्म होगा द्रविड़ राजनीति का दबदबा? DV Research के एग्जिट पोल ने चौंकाया

Tamil Nadu Exit Poll 2026: DV Research के एग्जिट पोल के अनुसार, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला द्रमुक गठबंधन (DMK+) 112-128 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में वापसी करता दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

TamilNady Exit poll
TamilNady Exit poll
google news

Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें सत्ता की कुर्सी पर टिकी हैं. DV Research ने राज्य की सभी 234 सीटों पर किए गए अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस सर्वे के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. जहां डीएमके (DMK+) अपनी सत्ता बचाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है वहीं अभिनेता विजय की पार्टी (TVK+) एक बड़ी ताकत बनकर उभरती नजर आ रही है.