लाइव

Tamil Nadu Government Formation LIVE: विजय को मिला 120 विधायकों का समर्थन, कल ले सकते हैं CM पद की शपथ

Tamil Nadu Government Formation News Live Updates: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. TVK चीफ विजय को 120 विधायकों का समर्थन मिल गया है. सूत्रों मे मुताबिक विजय कल यानी रविवार दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Government Formation LIVE
Tamil Nadu Government Formation LIVE
google news

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु TVK चीफ विजय का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है. शनिवार को VCK और IUML ने विजय की पार्टी TVK को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया. इन दोनों पार्टियों के 2-2 विधायक हैं और इनके समर्थन के बाद विजय के पक्ष में कुल 120 विधायक हो गए हैं. यह संख्या सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 के जादुई आंकड़े से ज्यादा है. इसी बीच अब सूत्रों के मुताबिक, TVK चीफ विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल सभी विधायकों के समर्थन पत्र और हस्ताक्षरों से संतुष्ट हैं. राज्यपाल से मुलाकात के बाद राज्य की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 08:02 PM • 09 May 2026

    Tamil Nadu Government Formation LIVE: थलापति विजय के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, स्टेडियम में दिख सकता है फिल्मी माहौल

    Tamil Nadu Government Formation News Live Updates: तमिलनाडु में विजय के संभावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. विजय की लोकप्रियता और समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह आयोजन किसी पारंपरिक राजनीतिक कार्यक्रम से ज्यादा बड़े फिल्मी ऑडियो लॉन्च जैसा नजर आ सकता है. सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है और स्टेडियम की बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. हालांकि, अंतिम फैसला राज्यपाल की मंजूरी और सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा.

  • 07:54 PM • 09 May 2026

    Tamil Nadu Government Formation: कल दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय

    Tamil Nadu Government Formation News Live Updates: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, TVK चीफ विजय कल यानी रविवार दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल सभी विधायकों के समर्थन पत्रों और हस्ताक्षरों से संतुष्ट हैं, जिसके बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है.
     

  • 07:38 PM • 09 May 2026

    Tamil Nadu Government Formation LIVE:  राज्यपाल से मिले थलापति विजय, सामने आई मुलाकात की तस्वीर

    Tamil Nadu Government Formation News Live Updates: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस के TVK के चीफ ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की है. इस दौरान हुई बैठक की तस्वीर भी सामने आई है, जिसने राज्य में सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है.