तमिलनाडु: थाने पहुंची सत्ता की लड़ाई, आधी रात को राज्यपाल से मिले दिनाकरन, बोले- विजय की पार्टी ने की है जालसाजी

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकार बनाने की खींचतान के बीच एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने थलपति विजय की पार्टी टीवीके पर उनके विधायक का फर्जी समर्थन पत्र राज्यपाल को देने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Politics
Tamil Nadu Politics
google news

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है. विधानसभा चुनाव परिणाम आए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार बनने पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थलपति विजय की अगुवाई वाली TVK बहुमत जुटाने में लगी हुई है. इसी बीच एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने विजय की पार्टी पर बड़ा आरोप लगाकर राजनीति को और गर्म कर दिया है.