'TVK को समर्थन देगा VCK पर रख दी ये शर्त...' तो क्या वामदल बनने जा रहे विजय थलापति की सत्ता की चाबी

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक DMK गठबंधन की सहयोगी VCK ने विजय थलापति की TVK को समर्थन देने के संकेत दिए हैं, लेकिन वाम दलों की सहमति को शर्त बना दिया है. अब 4 सीटों वाले लेफ्ट पार्टियां सत्ता की चाबी बनती दिख रही हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: विजय थलापति के इंस्टा से.
Google CTA

तमिलनाडु के पॉलिटिकल ड्रामे में बड़ा अपडेट सामने आया है. कहीं न कहीं 4 सीटें के साथ चुप बैठे वाम दल ही सत्ता की चाबी बन रहे हैं. एक ताजा अपडेट के मुताबिक DMK के साथ चुनाव लड़ने वाले VCK ने विजय थलापति की पार्टी को समर्थन देने की बात कही है. हालांकि VCK ने एक शर्त भी रख दी है. ये शर्त सरकार में किसी पद को लेकर नहीं बल्कि वाम दलों के भी साथ में आने को लेकर है. सूत्रों के मुताबिक VCK वामदलों का इंतजार कर रहा है. बताया जा रहा है कि वाम दल जो फैसला लेंगे उसी राह पर VCK चलेगा.