Breaking: VCK और वामदलों ने विजय की पार्टी TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु की सियासत में हलचल तेज
Tamil Nadu Political News: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. विजय थलापति की पार्टी TVK को VCK समेत वामदलों का समर्थन मिलने की खबर ने सत्ता का समीकरण बदल दिया है. अब तमिलगा वेट्री कझगम के लिए सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ नजर आ रहा है. जानिए तमिलनाडु में किस तरह बदला पूरा राजनीतिक गणित.
ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Political News
तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर चल रहे घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. अभिनेता से राजनेता बने विजय थलापति की पार्टी TVK अब राज्य में सरकार बना सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वामदल और VCK ने TVK को समर्थन देने का फैसला कर लिया है. साथ ही शाम 4:30 बजे सभी पार्टियां मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है.