विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए CM? वीसीके ने दिया बिना शर्त समर्थन, सस्पेंस खत्म
तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर जारी खींचतान अब खत्म हो गई है. थोल. थिरुमावलवन की पार्टी वीसीके ने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े के पास पहुंचते ही विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. माना जा रहा है कि वे जल्द ही शपथ ले सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Politics
तमिलनाडु की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है, क्योंकि वीसीके (VCK) ने उनकी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है. इस समर्थन के साथ ही विजय के पास बहुमत का जरूरी आंकड़ा जुट गया है.