बंगला, जमीन और करोड़ों की संपत्ति… ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं थलपति विजय, इन सोर्स होती है तगड़ी कमाई
TVK Vijay Property Details: तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद थलपति विजय की संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें आलीशान बंगला, जमीन और कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं. फिल्मों के साथ निवेश से भी उनकी कमाई करोड़ों में होती है.
ADVERTISEMENT

Thalapathy Vijay Net Worth
Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु में थलपति विजय की ऐतिहासिक जीत ने देशभर में सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने महज दो साल पहले अपनी राजनीतिक पार्टी TVK की शुरुआत की थी. इस विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी TVK ने सबको पछाड़े हुए 108 सीटें जीती. अब इस बड़ी जीत के बाद देशभर में विजय की निजी जिंदगी और उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं शुरू होने लगी हैं. लोग जानना चाहते हैं कि पर्दे पर राज करने वाले विजय के पास असल जिंदगी में कितनी दौलत है.