थलापति विजय और राहुल गांधी की 'क्लोज-डोर' केमिस्ट्री: क्या तमिलनाडु में 'मास्टर प्लान' के साथ बनेगी नई सरकार?
तमिलनाडु चुनाव के बाद थलापति विजय और राहुल गांधी की केमिस्ट्री पर चर्चा तेज. जानिए क्या टीवीके और कांग्रेस मिलकर बनाएंगे सरकार और क्या है विजय का सत्ता का मास्टर प्लान.
ADVERTISEMENT

तमिलनाडु की राजनीति में अब 'दो युवाओं' की केमिस्ट्री चर्चा का केंद्र बन गई है. एक ओर फिल्मी पर्दे से राजनीति में कदम रखने वाले सुपरस्टार थलापति विजय हैं और दूसरी ओर दिल्ली से कन्याकुमारी तक पदयात्रा करने वाले राहुल गांधी. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामों में विजय की पार्टी 'टीवीके' (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा (118) अभी भी 10 सीटों की दूरी पर है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विजय और राहुल गांधी मिलकर राज्य में एक नए युग की शुरुआत करेंगे?