Charchit Chehra: थलापति विजय की जीत पर बेटे-बेटी का वो रिएक्शन, जिससे मची खलबली

तमिलनाडु की सियासत में विजय अपनी मेहनत, सोच-समझकर सूरज बनकर उभरे हैं. कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं, कोई गॉडफादर नहीं, कोई अलायंस नहीं. विजय की एक सीटी पर जनता ने मसीहा मानकर विजय को सत्ता सौंप दी.

ADVERTISEMENT

विजय थलापति
विजय थलापति
google news

Charchit Chehra: घर के बाद विजय की जीत के नारों की गूंज है, तो घर के अंदर सीटियों के शोर के बाद भी एक अजीब सी खामोशी ओढ़े हैं. जिस विजय ने 234 सीटों के समीकरण चुटकियों में सुलझा लिए, वो अपने ही घर के दो कमरों की दूरी क्यों नहीं पाट पाए? एक तरफ तमिलनाडु की जनता का बेपनाह प्यार, दूसरी तरफ पत्नी का तलाक का नोटिस और बच्चों की खामोश बगावत. करोड़ों का ये 'थलपति' आज सिंहासन पर तो बैठा है, लेकिन क्या अपनों को पीछे छोड़ आया है? बड़ी चर्चा हो रही है विजय और उनकी पर्सनल फैमिली लाइफ की. आखिर ऐसा क्या हुआ कि तमिलनाडु का 'हीरो', घर के आंगन में 'जीरो' साबित हो रहा है? संगीता, जो दशकों तक विजय के करियर की सबसे बड़ी ताकत और 'साइलेंट ऑब्जर्वर' रहीं, आज एक अलग दुनिया में हैं जहां तक कोई रिपोर्टर नहीं कोई कैमरा नहीं पहुंच पाया. संगीता, जेसन दिव्या ही वो चर्चित चेहरे हैं जिनको सब ढूंढ रहे हैं.