Charchit Chehra: तमिलनाडु में 'विजय' पथ तैयार? एग्जिट पोल में 120 सीटें, क्या वाकई CM बनेंगे थलापति?
Charchit Chehra: तमिलनाडु की सियासत में एक ऐसा 'राजनीतिक भूकंप' आया है जिसकी गूंज चेन्नई से दिल्ली तक सुनाई दे रही है. Axis My India के एग्जिट पोल ने सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK को लेकर जो भविष्यवाणी की है, उसने दशकों पुराने समीकरणों को हिला कर रख दिया है.
ADVERTISEMENT

थलापति विजय का 'राजनीतिक ब्लॉकबस्टर'
Charchit Chehra: तमिलनाडु की राजनीति में हमेशा से DMK और AIADMK का वर्चस्व रहा है, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने सबको चौंका दिया है. दिग्गज चुनाव विश्लेषक प्रदीप गुप्ता और उनकी टीम Axis My India के मुताबिक, थलापति विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) को 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं. अगर यह आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो विजय न केवल किंगमेकर बल्कि सीधे तौर पर सत्ता की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं.