राजनीति का 'थलापति': No इंटरव्यू, No मीडिया...महज 35 मिनट के भाषण से विजय ने तमिलनाडु में कैसे किया इतना बड़ा खेल?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय थलापति की पार्टी TVK की ऐतिहासिक जीत. जानिए कैसे बिना किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस और 'नो इंटरव्यू' रणनीति अपनाकर विजय ने डीएमके और एआईएडीएमके के गढ़ को ढहा दिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: विजय थलापति के इंस्टा से.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम ने सबको चौंका दिया है. अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने राज्य की 234 सीटों में से 108 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. जहां एआईएडीएमके गठबंधन को 93 और डीएमके गठबंधन को 73 सीटें मिलीं, वहीं विजय थलापति की पार्टी एकल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.