केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में 20 विधायकों ने भी ली शपथ, IUML को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Kerala CM Oath Ceremony: केरल में नई UDF सरकार का गठन हो गया है और वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली. नई सरकार में IUML को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. जानिए किन-किन ने लिया शपथ, शपथ ग्रहण समारोह की बड़ी बातें और केरल चुनाव में UDF की ऐतिहासिक जीत का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

VD Satheesan Oath
VD Satheesan oath ceremony: केरल में यूडीएफ की शानदार जीत के बाद आज यानी 18 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो गया है. केरल में गठबंधन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले वीडी सतीशन को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री के साथ उनके 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है. इस शपथ की चर्चा इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि केरल में लगभग 6 दशक के बाद पहला ऐसा मौका है, जहां पूरे मंत्रिमंडल ने एक साथ शपथ ली हो.