'जब मंच पर नहीं उठ पा रहा था हाथ, तब थलापति ने...' ऑटो ड्राइवर से विधायक बने विजय दामू ने रॉयलपुरम सीट जीतकर सबको चौंका दिया
Vijay Damu news: ऑटो ड्राइवर से टीवीके उम्मीदवार विजय दामू रॉयपुरम सीट पर जीत दर्ज की. जानें उनका संघर्ष, रॉयपुरम के मुद्दे और थलापथी विजय के प्रति उनका समर्पण की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

विजय थलापति की पार्टी के उम्मीदवार विजय धामू ने रॉयलपुरम सीट से जीत दर्ज की.
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को आ रहे हैं. इस चुनाव में एक तरफ जहां दिग्गज राजनीतिक पार्टियों का बोलबाला है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी के राजनीतिक सशक्तिकरण की तस्वीरें भी उभर रही हैं. चेन्नई की रॉयलपुरम विधानसभा सीट से अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) के उम्मीदवार केवी विजय दामू (Vijay Damu) इस वक्त पूरे राज्य में चर्चा का विषय बने हुए हैं.