तमिलनाडु में विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेला… AIADMK के 30 विधायकों का TVK को समर्थन का ऐलान
AIADMK Split News: तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले मुख्यमंत्री विजय की सरकार को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है. AIADMK के करीब 30 विधायक और AMMK ने TVK सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इस फैसले ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और AIADMK में टूट की अटकलें तेज हो गई हैं.
ADVERTISEMENT

फ्लोर टेस्ट से पहले विजय सरकार को मिली 31 विधायकों को सपोर्ट
Tamil Nadu AIADMK Support TVK: तमिलनाडु में विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक एक दिन पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय की पार्टी TVK को दो और पार्टियों सपोर्ट मिल गया है. ‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, AIADMK और AMMK के विधायक अब विजय सरकार के समर्थन में आ गए हैं.