विजय थलपति ने राहुल गांधी का नाम लेकर दिया बड़ा बयान, क्या तमिलनाडु में बदलने वाले हैं सियासी समीकरण?

Tamil Nadu Political Alliance: विजय थलपति और राहुल गांधी के बीच बढ़ती राजनीतिक नजदीकियों ने तमिलनाडु की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है. TVK की ऐतिहासिक जीत के बाद क्या कांग्रेस विजय की किंगमेकर बनेगी? जानिए राहुल गांधी के संदेश, विजय के जवाब, विधानसभा का नंबर गेम और संभावित गठबंधन की पूरी राजनीतिक कहानी.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Political Alliance
Tamil Nadu Political Alliance
google news

तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार विजय थलपति ने अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम(TVK) के साथ कदम रखते ही इतिहास रच दिया है. विधानसभा चुनाव के नतीजों ने न केवल राज्य की पुरानी दिग्गज पार्टियों AIADMK और DMK को चौंका दिया है, बल्कि अब राज्य की सत्ता की चाबी भी विजय के हाथों में नजर आ रही है. इस बड़ी जीत के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, खासकर राहुल गांधी के एक संदेश और उस पर विजय थलपति के जवाब ने नए गठबंधन की सुगबुगाहट पैदा कर दी है.