लाइव

Tamil Nadu CM Oath Ceremony Live: विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 200 यूनिट फ्री बिजली देने का किया ऐलान

Tamil Nadu CM Oath LIVE: वीसीके के समर्थन के बाद टीवीके प्रमुख विजय तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं. टीवीके ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता तक पहुंच गई.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu CM Oath Ceremony
Tamil Nadu CM Oath Ceremony
google news

Tamil Nadu CM Oath LIVE: तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के चीफ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ नौ मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 11:05 AM • 10 May 2026

    200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी

    CM बनते ही सुपरस्टार विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट फ्री बिजली देने से जुड़ी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल (स्पेशल फोर्स) के गठन की फाइल पर भी साइन किए.

     
  • 10:40 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu CM Oath Ceremony Live: टीके प्रभु ने भी ली मंत्री पद की शपथ

    डॉ.टीके प्रभु भी टीवीके सरकार में मंत्री बन गए हैं. कराईकुडी सीट से विधायक प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं. वो पहली बार विधायक चुने गए हैं.

  • 10:37 AM • 10 May 2026

    Thalapathy Vijay Swearing In: तमिल एक्टर-डायरेक्टर भी बने मंत्री

    तमिल अभिनेता और निर्देशक राजमोहन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वह TVK के प्रचार सचिव हैं और एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक भी हैं. विजय की नई कैबिनेट में उनका शामिल होना खास माना जा रहा है.

  • 10:35 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu New CM Oath: आर. निर्मलकुमार ने भी ली मंत्री पद की शपथ

    आर. निर्मलकुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. वह थिरुपरंकुंद्रम सीट से नवनिर्वाचित विधायक हैं. निर्मलकुमार पहले तमिलनाडु बीजेपी के सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके हैं और कभी AIADMK का भी हिस्सा रहे थे.

  • 10:33 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu CM Oath Ceremony: विजय के पूर्व मैनेजर ने भी ली मंत्री पद की शपथ

    मायलापुर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पी. वेंकेटरामनन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वह लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं. साल 2000 में वह विजय के मैनेजर के रूप में भी काम कर चुके हैं.

  • 10:33 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu New CM Oath: सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद की शपथ ली

    गोबीचेट्टिपालयम सीट से नवनिर्वाचित विधायक के.ए. सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. नौवीं बार विधायक बने सेंगोट्टैयन लंबे समय तक AIADMK से जुड़े रहे और बाद में TVK का हिस्सा बने.

  • 10:32 AM • 10 May 2026

    Thalapathy Vijay CM Oath: अरुण राज ने भी ली मंत्री पद की शपथ

    TVK के महासचिव केजी अरुण राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली. तिरुतेंगोडे सीट से नवनिर्वाचित विधायक अरुण राज पूर्व IRS अधिकारी भी रह चुके हैं.

  • 10:32 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu CM Oath Ceremony: आधव अर्जुन ने भी किया शपथ ग्रहण

    TVK के प्रमुख रणनीतिकार और नेता आधव अर्जुन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वह विल्लिवक्कम सीट से विधायक हैं और पहले VCK के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं.

  • 10:32 AM • 10 May 2026

    Vijay Tamil Nadu CM: थिरू एन. आनंद ने ली मंत्री पद की शपथ

    थिरू एन. आनंद ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. वह त्यागराज सीट से विधायक हैं. इसके साथ ही आनंद TVK के महासचिव और पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

  • 10:23 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu New CM Oath: विजय ने ली तमिलनाडु CM पद की शपथ

    विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके साथ ही राज्य की सत्ता की कमान अब आधिकारिक रूप से उनके हाथों में आ गई है. शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है और नई सरकार से बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं.

  • 10:13 AM • 10 May 2026

    Vijay Tamil Nadu CM: वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत, मंच पर राहुल गांधी, राज्यपाल और विजय मौजूद

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हो गई है. मंच पर राहुल गांधी, राज्यपाल और TVK प्रमुख विजय मौजूद हैं. अब कुछ ही देर में विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और नई सरकार का औपचारिक गठन होगा.

  • 09:50 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu CM Oath Ceremony: सबसे युवा मंत्री के तौर पर शपथ लेंगी कीर्तना

    TVK विधायक कीर्तना आज विजय की कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री के रूप में शपथ लेंगी. 29 वर्षीय कीर्तना शिवकाशी से नवनिर्वाचित विधायक हैं और पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं.

  • 09:32 AM • 10 May 2026

    Thalapathy Vijay CM: नेहरू स्टेडियम पहुंचे राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi चेन्नई के नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं, जहां वह विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. स्टेडियम पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया.

  • 09:24 AM • 10 May 2026

    Vijay Tamil Nadu CM: साउथ इंडियन लुक में पहुंचीं तृषा

    विजय के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन पारंपरिक साउथ इंडियन लुक में नजर आईं. सिल्क साड़ी, बालों में गजरा और माथे पर बिंदी के साथ उनका अंदाज काफी आकर्षक दिखा। समारोह में पहुंचते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं. 

     

  • 09:12 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu CM Oath Ceremony: नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय

    थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए चेन्नई के नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं. उनके साथ उनके माता-पिता भी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. वहीं, उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी पहले ही स्टेडियम पहुंच चुकी हैं.

  • 08:59 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu CM Oath Ceremony Live: ये 9 विधायक बनेंगे मंत्री

    मंच पर लगे प्लेकार्ड्स से विजय की नई सरकार के संभावित मंत्रियों के नाम सामने आए हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ विजय के साथ 9 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें थिरू एन. आनंद, सीटीआर निर्मल कुमार, अरुण राज और आधव अर्जुना प्रमुख नाम हैं. इसके अलावा कीर्तना, राजमोहन, वेंकटरामनन और सेनगोट्टैयान भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे.

     

  • 08:43 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu New CM Oath: त्रिशा कृष्णन भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना

    TVK के महासचिव एन. आनंद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच चुके हैं. वहीं, अभिनेत्री और पार्टी नेता त्रिशा कृष्णन भी अपने घर से शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गई हैं. कुछ ही देर में TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

  • 08:34 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu New CM Oath: थलपति विजय के शपथ ग्रहण के लिए जेएन स्टेडियम तैयार, देखें वीडियो

    चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पूरी तरह सजकर तैयार है, जहां आज TVK प्रमुख थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है. 

     

  • 08:33 AM • 10 May 2026

    TN New CM: CM नियुक्त किए जाने पर विजय की मां की प्रतिक्रिया

    टीवीके प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के लिए नामित विजय की मां शोभा चंद्रशेखर बेटे की इस बड़ी उपलब्धि पर बेहद भावुक और खुश नजर आईं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं. आज मदर्स डे है, मेरे लिए यह खुशी और भी खास है." 

     

  • 08:31 AM • 10 May 2026

    Tamil Nadu New CM Oath: टीवीके को मिला 5 पार्टियों का समर्थन

    तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए टीवीके प्रमुख विजय को पांच पार्टियों का समर्थन मिला है. उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 107 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी. ऐसे में कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI-M के 2, VCK के 2 और IUML के 2 विधायकों के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा पूरा कर लिया.

Load More