West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: 7 बजे से 142 सीटों पर वोटिंग होगी शुरू, ममता बनर्जी और सुभेंदु अधिकारी की साख दांव पर; जानें हर बड़ी अपडेट
West Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 LIVE: क्या बंगाल में फिर खिलेगा 'कमल' या बचेगा 'दीदी' का किला? पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू. कोलकाता, हुगली और हावड़ा में किसकी लहर? जानें हर विधानसभा सीट का हाल, वोटिंग ट्रेंड्स और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी. लाइव ब्लॉग में जानिए पल-पल के अपडेट्स.
ADVERTISEMENT

West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण के लिए आज 29 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा. आज का दिन बंगाल की राजनीति के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आज कुल 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इन सीटों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गढ़ माने जाने वाले दक्षिण बंगाल के जिले-कोलकाता, हावड़ा, हुगली, और उत्तर व दक्षिण 24 परगना शामिल हैं.
- 06:39 AM • 29 Apr 2026
LIVE WB Election Phase 2 Voting: 2021 में टीएमसी का 'खेला होबे' नारे ने किया था कमाल
LIVE WB Election Phase 2 Voting:पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं. बहुमत के लिए 148 सीटों के आंकड़े को छूना जरूरी होगा. साल 2021 के चुनाव में 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी को 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया था. तब ममता बनर्जी ने 'खेला होबे' (Khela Hobe) के नारे के साथ 200 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार सत्ता हासिल की थी.
- 06:34 AM • 29 Apr 2026
West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: बंगाल में क्या है सीटों की गणित
West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी का दावा है कि वे 152 सीटों में से 110 जीतेगी. यदि दूसरे चरण में टीएमसी बाजी मार लेगी तो बीजेपी को विपक्ष में बैठना पड़ेगा क्योंकि सरकार बनाने के लिए बीजेपी को कम से कम 50 और सीटों की जरूरत होगी.
- 06:18 AM • 29 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: जल्द शुरू होगी दूसरे फेज की वोटिंग
West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updatesआज पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होगी. पहले चरण की 152 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो चुका है. पहले चरण में रिकॉर्ड 92.72 फीसदी वोट पड़े जो आजाद भारत में अब तक का रिकॉर्ड मतदान है. माना जा रहा है कि दूसरे चरण में भी यदि बंपर वोटिंग हुई तो ये एक चुनावी इतिहास में मील का पत्थर बन जाएगा.