Bengal Election Exit Poll 2026: पश्‍चिम बंगाल में BJP की बनेगी सरकार?... Chanakya Strategies के एग्जिट पोल ने चौंकाया

West Bengal Exit Poll 2026: पश्‍चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. 294 सीटों पर हुए मतदान के बाद अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले फाइनल रिजल्ट पर टिकी हुई हैं.

ADVERTISEMENT

​​​​​​​Bengal Chanakya Strategy Exit Poll
​​​​​​​Bengal Chanakya Strategy Exit Poll
google news

Bengal Chanakya Strategies Exit Poll: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लास्ट फेज यानी दूसरे चरण की वोटिंग खत्म को गई है. अब इसके बाद से सबके मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर इस चुनाव में बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा? वोटिंग के बाद अब पूरे देश की नजर इस बात पर है कि क्या बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी होगी या बीजेपी इतिहास रचेगी. इसी बीच अब चाणक्य स्ट्रैटेजीज (Chanakya Strategies ) का एग्जिट पोल सामने आया है. एग्जिट पोलके आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो सकता है. यहां बीजेपी सरकार बना सकती है. वहीं, ममता बनर्जी की चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के सपने पर पानी फिर सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं एग्जिट पोल में क्या-कुछ सामने आया है. हालांकि, असली नतीजे 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही साफ होंगे.