बंगाल चुनाव: 142 सीटों पर आखिरी फैसला, क्या बढ़ा हुआ 'वोटर टर्नआउट' ले डूबेगा ममता सरकार? जानें अमिताभ तिवारी की भविष्यवाणी
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण की 142 सीटों पर मतदान राज्य की सत्ता का भविष्य तय करेगा. रिकॉर्ड वोटर टर्नआउट, महिला मतदाताओं की भारी भागीदारी, वोटर लिस्ट से नाम कटने का मुद्दा और भवानीपुर सीट पर बदलते समीकरण, इन सबके बीच सवाल उठ रहा है कि क्या ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी या बीजेपी बड़ा उलटफेर करेगी?
ADVERTISEMENT

West Bengal Election 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर होने वाला मतदान यह तय कर देगा कि ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी या बीजेपी अपना झंडा गाड़ देगी. चुनावी विश्लेषक और वोट वाइब के संस्थापक अमिताभ तिवारी के मुताबिक, इस चरण में 'प्रेसिडेन्सी' और 'वर्धमान' जोन की सीटों पर कड़ा मुकाबला है. दिलचस्प बात यह है कि पहले चरण में 93% से अधिक का भारी मतदान हुआ है, जो ऐतिहासिक है. डेटा बताता है कि 2014 के बाद से जब भी टर्नआउट बढ़ा है, दो-तिहाई राज्यों में सरकारें बदल गई हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बंगाल में भी सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है?