West Bengal Election 2026: क्या ममता बनर्जी लगाएंगी जीत की हैट्रिक या खिलेगा कमल? जानिए अमिताभ तिवारी की बड़ी भविष्यवाणी!

Amitabh Tiwari on West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है. क्या ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता में वापसी करेंगी या भारतीय जनता पार्टी बंगाल में कमल खिला पाएगी? जानिए राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी का बड़ा चुनावी आकलन, 3M फैक्टर, SIR विवाद और महिला वोट बैंक की पूरी गणित.

ADVERTISEMENT

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026
google news

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में यहां मतदान होने वाले है और 4 मई को वोटों की गिनती होगी. इसी बीच न्यूज़ तक के विशेष कार्यक्रम साप्ताहिक सभा में राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी और तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने बंगाल चुनाव के गणित और समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान अमिताभ तिवारी ने बताया कि कैसे '3M' (मोदी, महिला, और मुस्लिम) और SIR फैक्टर इस चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं. आइए विस्तार से जानिए पूरा एनालिसिस.