पश्चिम बंगाल चुनाव: 93% बंपर वोटिंग ने बढ़ाई धड़कनें, ममता या बीजेपी? जानें संजय कुमार का सटीक विश्लेषण!

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 93.19% बंपर वोटिंग ने सियासी पारा हाई कर दिया है. क्या भारी मतदान ममता बनर्जी के पक्ष में जाएगा या बीजेपी को मिलेगा फायदा? चुनाव विश्लेषक संजय कुमार ने महिला वोटर्स, मुस्लिम वोट बैंक, बीजेपी की रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों पर किया गहरा विश्लेषण. जानें पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026
google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए भारी मतदान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. 93.19% की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग को लेकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 'बंपर मतदान' आखिर किसके पक्ष में जाएगा. क्या यह सत्ता विरोधी लहर का संकेत है या ममता बनर्जी की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर? न्यूज़ तक के खास कार्यक्रम में जाने-माने चुनाव विश्लेषक और सेफोलॉजिस्ट संजय कुमार ने इन आंकड़ों और जमीनी हकीकत का गहरा विश्लेषण किया है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.