लाइव

West Bengal Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP को मिल सकती है 200+ सीटें, भवानीपुर में सुवेंदु ने ममता बनर्जी को दी करारी शिकस्त

West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 में इस बार TMC की विदाई हो गई है और भाजपा के पास सत्ता की चाबी आ गई है. हालिया ट्रेंड को देखते हुए कयास लगाए जा रहे कि बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीत रही है. भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी ने ममता को हरा दिया है. जानिए रुझान, विजेताओं की सूची और पार्टी-वार वोट शेयर के सबसे तेज और सटीक लाइव अपडेट्स.

ADVERTISEMENT

west bengal election results 2026 live updates
पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026
google news

West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद आज का दिन ऐतिहासिक है. राज्य के 293 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती के साथ ही चुनावी रुझान आने शुरू हो गए है. इस बार का मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है, जबकि वामपंथी और कांग्रेस गठबंधन भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में है.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 10:35 PM • 04 May 2026

    West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के 269 सीटों का रिजल्ट फाइनल

    West Bengal Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सुबह 8 बजे से गिनती जारी है. इसी बीच चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक 269 सीटों का फाइनल रिजल्ट आ गया है. इसके मुताबिक बीजेपी 195 सीटें, TMC 68 सीटें, कांग्रेस 2 सीट, AJUP ने 2 सीटें और CPI(M)-AISF ने 1-1 सीट जीत ली है. 
     

  • 10:31 PM • 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: चुनाव जीतते ही सुवेंदु अधिकारी ने दिया विस्फोटक बयान!

    West Bengal Vote Counting 2026: भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट पर भारी जीत हासिल करने के बाद अपना जीत का सर्टिफिकेट दिखाया. उन्होंने कहा, 'यह बहुत जरूरी था. ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी था. यह ममता बनर्जी का राजनीतिक से रिटायरमेंट है... इस बार भी वे 15,000 से ज्यादा वोटों से हार गईं. मुसलमानों ने उन्हें दिल खोलकर वोट दिया. वार्ड नंबर 77 में, वोट देने आए सभी मुसलमानों ने ममता को वोट दिया, और हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों ने मुझे आशीर्वाद दिया और जिताया. यह जीत हिंदुत्व की जीत है... CPM के सभी मजबूत सपोर्टर्स ने मुझे वोट दिया. भवानीपुर में CPM के 13,000 वोट थे, और उनमें से कम से कम 10,000 मुझे मिले. मैं वहां के CPM वोटर्स का भी शुक्रिया अदा करता हूं. सभी बंगाली हिंदुओं ने मुझे दिल खोलकर वोट दिया. उनके साथ, गुजरातियों, जैनों, मारवाड़ियों, पूर्वांचलियों और सिख कम्युनिटी ने भी मुझे दिल खोलकर वोट दिया... अमित शाह ने मुझे दो-तीन बार फोन किया. उन्होंने भवानीपुर को लेकर कुछ चिंता भी जाहिर की. मैंने उन्हें कुछ समय पहले बताया था. मैंने किसी और से बात नहीं की है. मुझे फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी. मैं अभी उन्हें बताने जा रहा हूं. वह इंतजार कर रहे हैं. मुझे नंदीग्राम सर्टिफिकेट भी लेना है.'


     

  • 10:12 PM • 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: 262 सीटों के आए परिणाम, 191 बीजेपी के खाते में

    West Bengal Vote Counting 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. इसी बीच सामने आए ताजा अपडेट के मुताबिक 262 सीटों का परिणाम जारी हो गया है, जिसमें बीजेपी के खाते में 191 सीटें गई है. इसके अलावा TMC के खाते में 65 सीटें, कांग्रेस के खाते 2, हुमायूं कबीर के खाते में 2 सीटें और CPI(M)-AISF के खाते में 1-1 सीट गई है.
     

  • 09:58 PM • 04 May 2026

    WB Election Results Updates: भवानीपुर सीट पर पलट गया पूरा गेम!

    West Bengal Assembly Election 2026 Counting: पश्चिम बंगाल चुनाव के हॉट सीट भवानीपुर पर बड़ी उलटफेर हो गई है. यहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया है. साथ ही जीत का मार्जिन 15105 वोट है.
     

  • 08:33 PM • 04 May 2026

    West Bengal Results 2026 LIVE: 191 सीटों का आया रिजल्ट, भवानीपुर पर सस्पेंस बरकरार

    WB Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 293 सीटों में से 191 सीटों का रिजल्ट आ गया है. ताजा अपडेट के मुताबिक इसमें बीजेपी के खाते में 137 सीटें, TMC के खाते में 49 सीटें, कांग्रेस के खाते में 2 सीटें, AJUP के खाते में 2 सीटें और CPI(M) के खाते में 1 सीट गई है. साथ ही भवानीपुर हॉट सीट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है कि किसकी जीत होगी.

  • 08:14 PM • 04 May 2026

    West Bengal Election Results 2026: भवानीपुर में पलट गया खेल!

    WB Election Results Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा में सबसे हॉट सीट भवानीपुर में बड़ा उलटफेर हो गया है. 16वें राउंड की गिनती में ममता बनर्जी भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से पीछे हो गई है. सुवेंदु अधिकारी 563 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे है.
     

  • 07:57 PM • 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: 159 सीटों के आए रिजल्ट, 111 बीजेपी के खाते में

    West Bengal Vote Counting 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. इसी बीच सामने आए ताजा अपडेट के मुताबिक 159 सीटों का परिणाम जारी हो गया है, जिसमें बीजेपी के खाते में 111 सीटें गई है. इसके अलावा TMC के खाते में 44 सीटें, कांग्रेस के खाते 2 और हुमायूं कबीर के खाते में 2 सीटें गई है.
     

  • 07:44 PM • 04 May 2026

    West Bengal Results 2026 LIVE: 'भाजपा ने सौ से ज्यादा सीटें लूटी हैं, यह अनैतिक जीत है': ममता बनर्जी

    West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: चुनाव परिणामों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं. ममता बनर्जी ने भाजपा की बढ़त को 'अनैतिक' करार देते हुए कहा कि भाजपा ने सौ से भी अधिक सीटों पर वोटों की खुली लूट मचाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उन्हें चारों तरफ से घेरने की कोशिश की गई और यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से अवैध है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास अपनी शिकायत दर्ज करा दी है और वह इस हार से पीछे नहीं हटेंगी, बल्कि और अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगी.


     

  • 07:33 PM • 04 May 2026

    West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: भवानीपुर सीट पर 15 राउंड के काउंटिंग के बाद भी ममता बनर्जी की बढ़त बरकरार

    West Bengal Results 2026 LIVE: भवानीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना का रोमांच जारी है. 15वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने प्रतिद्वंद्वी सुवेंदु अधिकारी से 2,929 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं. इस सीट पर अभी 5 राउंड की गिनती और बाकी है, जिसके बाद ही अंतिम तस्वीर साफ हो पाएगी. जैसे-जैसे मतगणना अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है, मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है.

  • 07:25 PM • 04 May 2026

    West Bengal Vote Counting 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी का आया बड़ा बयान 

    West Bengal Election Results 2026: आज का दिन बीजेपी के लिए एक खास दिन रहा. BJP ने पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम में जोरदार जीत दर्ज की है. इसी खुशी को जाहिर करने के लिए पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है, अभूपतपूर्व है. जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है वो खुशी आज मैं देश भर के भाजपा के कार्यकर्ता के चेहरे पर देख रहा हूं.  एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं. साथियों आज का ये दिवस कई मायनों में खास है. ये देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है. भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफोर्मेंस की पॉलिटिक्स पर..भरोसा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पर. मैं बंगाल की जनता, असम, बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आदरपूर्वक नमन करता हूं. नीचे देखिए पीएम का पूरा भाषण...


     

  • 07:16 PM • 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल के 119 सीटों पर आया परिणाम

    West Bengal Vote Counting 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 293 सीटों के लिए सुबह से ही गिनती जारी है. इसी बीच ताजा आंकड़ों के मुताबिक 119 सीटों पर फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए गए है. इसमें भाजपा के खाते में 81 सीटें, TMC के खाते में 35 सीटें, कांग्रेस के खाते में 1 सीट और AJUP के खाते में 2 सीटें गई है.

  • 06:49 PM • 04 May 2026

    WB Election Results Updates: भवानीपुर सीट पर क्या है हाल?

    West Bengal Assembly Election 2026 Counting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है और सबकी निगाहें सबसे हॉट सीट भवानीपुर पर टिकी हुई है. इसी बीच 14वें राउंड के नतीजे सामने आए है जिसमें ममता बनर्जी अभी भी बढ़त बनाई हुई है. ममता 3830 वोटों के साथ सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही है.

  • 06:41 PM • 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी की बड़ी जीत

    West Bengal Vote Counting 2026: नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज कर ली है. कड़े मुकाबले के बाद आए अंतिम परिणामों के अनुसार, उन्होंने 10,200 वोटों के अंतर से विजय हासिल की है. नंदीग्राम की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मिली जीत को भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

  • 06:34 PM • 04 May 2026

    West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के 72 सीटों का रिजल्ट फाइनल

    West Bengal Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सुबह 8 बजे से गिनती जारी है और शुरुआती रुझान से ही बीजेपी बढ़त बनाई हुई है. इसी बीच चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक 72 सीटों का फाइनल रिजल्ट आ गया है. इसके मुताबिक बीजेपी 48 सीटें, TMC 21 सीटें, कांग्रेस 1 सीट और AJUP ने 2 सीटें जीत ली है. रुझान को देखते हुए कहा जा रहा है कि BJP को 200+ सीटें मिलेंगी.
     

  • 06:03 PM • 04 May 2026

    West Bengal Results 2026 LIVE: बंगाल में कांग्रेस का खुला खाता

    WB Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू है. इसी बीच ताजा अपडेट के मुताबिक अब कांग्रेस का भी खाता खुल गया है. राज्य के फरक्का विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोतब शेख ने भाजपा उम्मीदवार को 8193 वोटों से हरा दिया है.

  • 05:35 PM • 04 May 2026

    WB Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 25 सीटों पर परिणाम घोषित

    West Bengal Counting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इसी बीच 25 सीटों पर परिणाम घोषित कर दिए गए है जिसके मुताबिक 18 सीटें भाजपा को और 7 सीटें TMC के खाते में आ गई है.

  • 05:17 PM • 04 May 2026

    West Bengal Vote Counting 2026: 17 सीटों के नतीजे घोषित

    West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 17 सीटों के फाइनल रिजल्ट सामने आ गए है. इसमें 12 सीटें बीजेपी के खाते में और 5 सीटें TMC के खाते में गई है.

  • 05:02 PM • 04 May 2026

    West Bengal Vote Counting 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 13 सीटों के रिजल्ट फाइनल

    West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 293 सीटों पर वोटों की गिनती है और इसी बीच 13 सीटों के फाइनल नतीजे सामने आ गए है. इसमें 11 सीटें बीजेपी के खाते में तो 2 सीटें TMC के खाते में गई है.

  • 04:55 PM • 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी चल रही आगे! 

    West Bengal Vote Counting 2026: भवानीपुर हॉट सीट पर काउंटिंग के 13वें राउंड के नतीजे सामने आ गए है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से 5349 वोटों से आगे चल रही है.

  • 04:40 PM • 04 May 2026

    WB Election Results Updates: बीजेपी ने जीत लिया जमुरिया सीट

    West Bengal Assembly Election 2026 Counting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी 7वीं सीट जीत ली है. जमुरिया विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बिजन मु्खर्जी ने TMC कैंडिडेट हरेराम सिंह को 22514 वोटों से हरा दिया. 

Load More