West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में इस बार किसका पलड़ा भारी? यशवंत देशमुख ने समीकरण बताते हुए कर दी भविष्यवाणी
West Bengal election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख ने बड़ा चुनावी विश्लेषण पेश किया है. उनके मुताबिक इस बार बंगाल की सत्ता की चाबी महिला वोटरों के टर्न आउट और मुस्लिम वोट बैंक में छिपी है. जानिए ममता बनर्जी बनाम बीजेपी की लड़ाई में किसका पलड़ा भारी है और बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों पर क्या असर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख ने बंगाल चुनाव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और अब सबकी नजरें 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण पर हैं. इस बीच, न्यूज तक के खास कार्यक्रम 'साप्ताहिक सभा' में तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर और सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख के बीच बंगाल चुनाव को लेकर कई चर्चाएं हुई. यशवंत देशमुख ने चुनाव के रुझानों और रणनीतियों का एनालिसिस करते हुए बताया है कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ में है. उनके मुताबिक, इस बार का चुनाव महिलाओं के टर्न आउट और मुस्लिम वोट बैंक के इर्द-गिर्द सिमटा हुआ है. आइए जानते है पूरी बात.