'EVM पर काली-सफेट पट्टी...अब यहां दोबारा मतदान...' चुनाव आयोग के बयान के बाद जहांगीर खान की फाल्टा सीट पर मची खलबली
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में EVM के साथ छेड़छाड़ और टेप मिलने की शिकायतों के बाद CEO मनोज अग्रवाल ने दोबारा मतदान (Repolling) के संकेत दिए हैं. जानें फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान के संकेत को लेकर क्यों बढ़ी हलचल.
ADVERTISEMENT

मुख्य चुनाव अधिकारी के बयान से मची खलबली.
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में कई सीटों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने ऐसे मतदान केंद्र या पूरी विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान कराने की बात कही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CEO पश्चिम बंगाल मनोज अग्रवाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा- 'उन सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा, जहां EVM पर काली या सफेद टेप मिली है. दूसरी ओर, यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर टेप मिलने की ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, तो पूरी विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान कराया जाएगा.