West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में फिर ममता का 'खेला' या बीजेपी मारेगी बाजी? DV Research के एग्जिट पोल ने उड़ाए होश!
West Bengal Exit Poll 2026: DV Research के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (AITC+) 158-174 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है.
ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब हर किसी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं. इस बीच DV Research ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है जो बंगाल की सियासी तस्वीर को साफ करता नजर आ रहा है. सर्वे के आंकड़ों की मानें तो बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी का जादू चलता दिख रहा है. हालांकि बीजेपी भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है.