रंगदार का पहले बाल-ढाढ़ी कटवाया, फिर कच्छा-बनियान में कराया परेड...पश्चिम बंगाल में सुभेंदु सरकार बनने के बाद एक्शन मोड में पुलिस!

West Bengal Police Action: पश्चिम बंगाल में हावड़ा पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है. कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके बाल-ढाढ़ी कटवाए और कच्छा-बनियान में घटनास्थलों पर ले जाकर क्राइम सीन री-क्रिएट कराया. जानिए आकाश सिंह पर क्या आरोप हैं, पुलिस को कौन से अहम सुराग मिले और इस कार्रवाई पर क्यों उठ रहे हैं सवाल.

ADVERTISEMENT

Akash Singh Gangster
Akash Singh Gangster
google news

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से वहां से प्रशासन की सख्ती और कार्रवाई की खबरें लगातार सामने आ रही है. इसी कड़ी में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर की गई हावड़ पुलिस की एक कार्रवाई फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल हावड़ा के रंगदार कहे जाने वाले कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया और फिर उसे कच्छे और बनियान में ही सड़क पर घुमाया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.