होल्डिंग सेंटर बनते ही बांग्लादेश के बॉर्डर पर झोला-बैग लेकर पहुंचने लगे अवैध प्रवासी? सुभेंदु सरकार का दिख रहा खौफ!
West Bengal Illegal Immigrants: पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ शुरू हुई ‘Detect, Delete and Deport’ नीति का असर अब बॉर्डर इलाकों में दिखने लगा है. मालदा में पहला होल्डिंग सेंटर बनने के बाद कथित अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के समूह सीमा चौकियों पर पहुंचने लगे हैं. जानिए बंगाल बॉर्डर पर आखिर क्या हो रहा है और कैसे बदल रहा है पूरा माहौल.
ADVERTISEMENT

बांग्लादेश बॉर्डर के चेक पोस्ट पर लोगों का जमावड़ा
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. इसी बीच राज्य में अवैध घुसपैठियों की पहचान करने के उद्देश्य से 'पता लगाओ, हटाओ और वापस भेजो' (Detect, Delete, and Deport) की नीति लागू की गई. अब इस नीति का प्रभाव भी दिखने लगा है और स्टेट बॉर्डर के कई पॉइंट्स पर कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के बड़े-बड़े समूह जमा होने लगे है. राज्य के कई हिस्सों से सामने आई तस्वीरें यह साफ दिखाती है कि राज्य में घुसपैठ-रोधी अभियान अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि अब एक ठोस रूप ले रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.