दिलीप घोष से लेकर अग्निमित्रा तक, शुभेंदु सरकार के इन 5 दिग्गजों ने ली शपथ,देखें उनकी नई टीम में कौन-कौन?

West Bengal BJP Government: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके मंत्रिमंडल में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू जैसे प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है.

ADVERTISEMENT

West Bengal BJP Government
West Bengal BJP Government
google news

West Bengal BJP Government: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद शनिवार को नई सरकार का गठन हो गया. भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ कई प्रमुख नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेकर नई सरकार की जिम्मेदारी संभाली. इस नई कैबिनेट में ब्राह्मण, महिला, मतुआ और आदिवासी समुदायों का संतुलन साफ दिखाई दिया.