West Bengal Tamil Nadu 2026 Voting Live Updates: मेदिनीपुर के केशपुर में वोट देने के बाद महिला की हुई मौत, 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान, जानें पल-पल का अपडेट
West Bengal Tamil Nadu Elections 2026 Voting LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण (152 सीटों) के लिए मतदान शुरू हो चुका है. इसी बीच कुमारगंज में BJP उम्मीदवार की पिटाई का मामला सामने आया है. जानिए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव को लेकर पल-पल का अपडेट.
ADVERTISEMENT

Tamil Nadu West Bengal Voting LIVE: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का एक महत्वपूर्ण पड़ाव आज यानी 23 अप्रैल को शुरू होने जा रहा है. दक्षिण भारत के शक्तिशाली राज्य तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पूर्वी भारत के रणनीतिक राज्य पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे है. बंगाल में ममता बनर्जी की TMC और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पहले चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल की कुल 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 80,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी.
- 02:08 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग से की बड़ी मांग!
West Bengal Voting 2026 LIVE: आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, 'TMC जो गुंडागर्दी कर रही है उसका जवाब उन्हें जनता देगी, इनकी गुंडागर्दी 4 मई को खत्म हो जाएगी. मैं रास्ते पर खड़ा था, तभी उन्होंने अचानक हमला किया और पुलिस बल ने मेरे लोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया. अतिरिक्त SP माजिद खान को निलंबित करना चाहिए, उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए.'
- 01:56 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: नंदीग्राम सीट पर क्या है हाल?
Bengal Elections 2026 Voting Live Updates: पहले फेज के 152 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं लेकिन उसमें नंदीग्राम सीट एक हॉट सीट है. नंदीग्राम सीट पर भाजपा से शुभेंदु अधिकारी उम्मीदवार है और इसकी वजह से सीट हॉट सीट बनी हुई है. 1 बजे तक ताजा अपडेट के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर 65.46% वोटिंग हुई है.
- 01:49 PM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: तमिलनाडु में 1 बजे तक कितनी वोटिंग हुई?
Tamil Nadu Elections 2026 Live: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से ही वोट डाले जा रहे हैं. 1 बजे सामने आए ताजा वोटर टर्नआउट के मुताबिक राज्य में 56.81 फीसदी वोटिंग हुई है.
- 01:40 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: 1 बजे तक बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग!
Bengal Elections 2026 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज के तहत 152 सीटों पर सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया चल रही है. 1 बजे तक के ताजा वोटर टर्नआउट के मुताबिक राज्य में 62.18 फीसदी वोटिंग हुई है.
- 01:27 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: EVM में खराबी को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने उठाया बड़ा कदम!
West Bengal Voting 2026 LIVE: बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने फोन पर एक चुनाव अधिकारी से बात की और उनसे मतदान केंद्र पर EVM में आई खराबी को ठीक करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, 'बूथ नंबर 141 पर EVM ठीक से काम नहीं कर रही है...इसके चलते धूप में खड़े आम मतदाताओं को बिना वोट डाले ही घर लौटना पड़ रहा है. इस स्थिति से कैसे निपटा जाए, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है, इस समय आपका हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक है.'
- 01:08 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: वोट देने के बाद बूथ के सामने ही हो गई महिला की मौत
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: पश्चिम बंगाल के केशपुर में वोट डालने के बाद एक महिला की बूथ के सामने ही मौत हो गई. महिला का नाम इशरतन बीबी (55) है.य वह पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर विधानसभा क्षेत्र के दीघा इलाके में रहती थीं.
मृतका के पति नवाबजान अली ने बताया - 'परिवार के चार सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं. मेरा नाम भी उसमें नहीं है. सिर्फ मेरी पत्नी का ही वोट था. मैं उन्हें वोट डलवाने ले गया था. मैं बूथ से बाहर निकलकर खड़ा हो गया, क्योंकि मेरा वोट नहीं था. वोट डालने के बाद बाहर आकर, जब मेरी पत्नी एक 'टोटो' में बैठीं, तो उनकी मौत हो गई.'
- 12:56 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: कुमारगंज में BJP उम्मीदवार की पिटाई
Bengal Elections 2026 Voting Live: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार की कथित तौर पर TMC समर्थकों ने पिटाई कर दी. यह घटना तब हुई जब सुवेंदु सरकार ने बूथ पर 'बूथ जैमिंग' (मतदान में बाधा डालने) का आरोप लगाते हुए वहां पहुंचने की कोशिश की. BJP उम्मीदवार को एक व्यक्ति का पीछा करते हुए भी देखा गया, जिस पर उन्होंने बूथ के अंदर अपने पोलिंग एजेंट को प्रवेश न देने का आरोप लगाया था.
- 12:42 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: हुमायूं कबीर ने TMC को लेकर साधा निशाना
West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: मुर्शिदाबाद के नाओडा विधानसभा क्षेत्र में TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. AUJP के संस्थापक हुमायूं कबीर का कहना है कि, TMC चोरों की पार्टी है और नाओडा की जनता ने उन्हें नकार दिया है.
- 12:33 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: शुभेंदु अधिकारी ने ममता पर साधा निशाना!
West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'मैं जब आ रहा था तब हमारी हिंदू शादीशुदा दीदी घर से आकर रोने लगी उन्होंने कहा कि अगर ममता दीदी आ गई तो हम खत्म हो जाएंगे... जनता, खासकर माता, बहन, दीदी ये लोग ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगे और उनका सूपड़ा साफ करेंगे...'
- 12:26 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई झड़प
LIVE Updates West Bengal Voting 2026: मुर्शिदाबाद में TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. यहां देखें वीडियो:
- 12:12 PM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: तृणमूल कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ का लगा आरोप
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: हरिश्चंद्रपुर के बांगरुआ में निवर्तमान मंत्री ताजमुल हुसैन के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तृणमूल के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ के आरोपों से तनाव व्याप्त है. तृणमूल नेता स्वपन अली ने सनसनीखेज दावा किया है कि मंत्री हुसैन सीधे तौर पर कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं और उन्हीं के निर्देश पर पार्टी कार्यालय को क्षतिग्रस्त कर झंडे-बैनर फाड़े गए. इसके विपरीत, मंत्री के बेटे इमरान अली और कांग्रेस समर्थकों ने इन आरोपों को नकारते हुए अशांति का ठीकरा तृणमूल के ही दूसरे गुट (स्वपन अली और मोरजिना खातून) पर फोड़ा है. इस विवाद के बाद पुलिसिया लाठीचार्ज और एक ग्रामीण की गिरफ्तारी से क्षेत्र में माहौल और अधिक गरमा गया है.
- 11:55 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: शुभेंदु अधिकारी की सीट पर हुई कितनी वोटिंग?
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया चल रही है. 11 बजे तक राज्य में कुल 41.11 % वोटिंग हुई है. आज के चुनाव में नंदीग्राम हॉट सीट है जहां से शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे है. इसी बीच 11 बजे तक के जारी वोटर टर्नआउट के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर 42.80% वोटिंग हुई है.
- 11:50 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: अमित शाह पहुंचे कोलकाता BJP ऑफिस
Bengal Elections 2026 Voting Live: गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के सॉल्ट लेक में BJP पार्टी ऑफिस में बनाए गए वॉर रूम में पहुंचे है. वे यहां पर लगभग एक घंटे तक रहेंगे.
- 11:46 AM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: तमिलनाडु में हो रही ताबड़तोड़ वोटिंग, लेटेस्ट आंकड़े आए सामने
Tamil Nadu Elections 2026 Live: तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लोग काफी बढ़-चढ़कर वोट करने पहुंच रहे है. इसी बीच वोटर टर्नआउट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक राज्य में 37.56% वोटिंग हुई है.
- 11:42 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?
West Bengal Elections 2026 Phase 1 Live: पश्चिम बंगाल के लगभग हर मतदान केंद्र पर सुबह से ही वोटरों की भारी भीड़ देखी जा रही है. इसी बीच 11 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आया है, जिसके मुताबिक 41.11 फीसदी वोटिंग हुई है.
- 11:09 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: वोट डालने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बातें!
Bengal Elections 2026 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने लिपिका मेमोरियल गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. फिर उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर कहा है कि, अच्छा लग रहा है, अभी तक चुनाव अच्छे से हो रहा है.
- 10:50 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: अब इस सीट पर भिड़ गए TMC और BJP समर्थक
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सिलीगुड़ी में जगदीश चंद्र विद्यापीठ (बूथ नंबर-26/237) पर, TMC और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थकों के बीच कहा-सुनी हो गई. देखें वीडियो
- 10:37 AM • 23 Apr 2026
Bengal Elections 2026 Voting Live: TMC कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प
West Bengal Voting 2026 LIVE: मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के यहां पहुंचने पर TMC कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, नारे लगाए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई. देखें वीडियो
- 10:34 AM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: एक्टर धनुष ने डाला वोट
Tamil Nadu Elections 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता धनुष ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला.
- 10:23 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: TMC कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच हुई झड़प
West Bengal Voting 2026 LIVE: मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई. घटना उस वक्त हुई जब हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी. देखें झड़प का वीडियो...
Load More