फाल्टा उपचुनाव में रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करने वाले देबांग्शु पांडा कौन… जानिए उनके पास कितनी संपत्ति और कौन-कौन से केस दर्ज
BJP Candidate Debangshu Panda Biography: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने रिकॉर्ड वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया. जीत के बाद अब उनकी संपत्ति, आपराधिक मामलों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. जानिए आखिर कौन हैं देबांग्शु पांडा और क्यों पूरे देश में हो रही चर्चा.
ADVERTISEMENT

Falta By Election Final Result: पश्चिम बंगाल की फालटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के फाइनल नतीजे सामने आ गए हैं. यहां बीजेपी के कैंडिडेट देबांग्शु पांडा ने रिकॉर्ड तोड़ वोटों से शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. देबांग्शु पांडा ने 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस उपचुनाव में बीजेपी के देबांग्शु पांडा को कुल 1,49,666 वोट हासिल हुए हैं. वहीं इस रेस में दूसरे स्थान पर माकपा के शंभू नाथ कुर्मी रहे जिन्हें कुल 40,645 वोट मिले. इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मुल्ला को बेहद कम यानी महज 10,084 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. इस बीच रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत दर्ज करने के बाद देबांग्शु पांडा पूरे देश भर में चर्चा में आ गए हैं. ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि फालटा से जीतकर इतिहास रचने वाले देबांग्शु पांडा आखिर कौन हैं?