Shesh Bharat: पार्टी से बगावत, फिर वापसी... कौन हैं फातिमा ताहिलिया, जो केरल में मुस्लिम लीग से बनीं पहली महिला विधायक

Fatima Tahilia Biography: केरल की राजनीति में 75 साल बाद बड़ा बदलाव आया है. मुस्लिम लीग की फातिमा ताहिलिया ने सीपीएम के गढ़ पेराम्बरा में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर अब विधानसभा तक पहुंच गया है जिसने पार्टी की रूढ़ियों को भी तोड़ दिया है.

ADVERTISEMENT

मुस्लिम लीग पहली महिला विधायक बनीं फातिमा ताहिलिया
मुस्लिम लीग पहली महिला विधायक बनीं फातिमा ताहिलिया
Google CTA

Kerala Election Results 2026: केरल की सियासत में चेहरे तो अक्सर बदलते हैं लेकिन इस बार एक चेहरे ने पूरा इतिहास ही बदल दिया है. 75 साल पुराने मुस्लिम लीग के इतिहास में पहली बार कोई महिला विधायक बनकर विधानसभा पहुंची है. नाम है फातिमा ताहिलिया. फातिमा ने न सिर्फ लेफ्ट के उस किले को ढहाया जिसे अभेद माना जाता था बल्कि अपनी ही पार्टी के भीतर महिलाओं के हक की मशाल भी जलाई. मुस्लिम लीग ने ऐतिहासिक रूप से हमेशा महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारने में संकोच किया है लेकिन फातिमा की यह जीत राज्य की राजनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आई है.